डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने नगर निगमों के प्रशासनिक ढांचे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। नगर निगमों में अधिकारियों के तबादलों और नई तैनातियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस फेरबदल के तहत म्यूनिसिपल टाउन प्लानर (MTP), सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) और एक्सईएन (XEN) स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।
सरकार के इस फैसले को शहरी प्रशासन और नगर निगमों के कामकाज में प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अलग-अलग नगर निगमों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होने से अब संबंधित विभागों के कामकाज का नया ढांचा तैयार होगा।
MTP से लेकर इंजीनियरिंग विंग तक बदलाव
नगर निगमों में टाउन प्लानिंग और इंजीनियरिंग शाखा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। MTP अधिकारियों के पास शहरों के नक्शे पास करने, बिल्डिंग नियमों के पालन और अवैध निर्माण से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी होती है। वहीं SE और XEN स्तर के अधिकारी शहरों में विकास कार्यों, सड़कों, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट देखते हैं।
ऐसे में इन पदों पर हुए तबादलों को नगर निगमों के प्रशासनिक कामकाज के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट









पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने 11 नवंबर 2026 को भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 111 PCS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। इसके अलावा 20 IAS अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इस बदलाव में कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर स्तर के अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं।
नगर निगमों में हुए ताजा बदलावों के बाद अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी शहरों के विकास कार्यों, बिल्डिंग ब्रांच और अन्य लंबित मामलों को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।