Skip to content

Uttarakhand News: नाबालिग दुष्कर्म मामले के बाद त्रिशूल होम स्टे का अतिक्रमण ध्वस्त, मालिक ने खुद हटाई अवैध संरचना

नाबालिग दुष्कर्म मामले के बाद त्रिशूल होम स्टे पर प्रशासन ने कार्रवाई की। परिसर में मौजूद अवैध अतिक्रमण को मालिक ने खुद हटाया।

Uttarakhand News: नाबालिग दुष्कर्म मामले के बाद त्रिशूल होम स्टे का अतिक्रमण ध्वस्त, मालिक ने खुद हटाई अवैध संरचना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हल्द्वानी। Uttarakhand News: उत्तराखंड के पनियाली स्थित त्रिशूल होम स्टे के मालिक ने प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद अतिक्रमण वाले हिस्से को स्वयं ध्वस्त कर दिया। सोमवार को होम स्टे के किचन और स्टोर से जुड़े हिस्से को हटाया गया।

दरअसल, त्रिशूल होम स्टे में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने धीरज सिंह बिष्ट समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। धीरज सिंह बिष्ट एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुका है।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

जांच के दौरान होम स्टे के बिना पंजीकरण संचालित होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पर्यटन विभाग ने होम स्टे को सील कर दिया था।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला

प्रशासन के अनुसार, होम स्टे भवन का कुछ हिस्सा सरकारी भूमि पर बना हुआ था। सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेयी ने बताया कि संबंधित स्थान पर पहले रोखड़ (प्राकृतिक जल निकासी का रास्ता) था, जिस पर अतिक्रमण किया गया था।

इस संबंध में होम स्टे के मालिक घनश्याम सुयाल को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद सोमवार को मालिक ने स्वयं ही संबंधित हिस्से को ध्वस्त कर कब्जा हटा लिया।