Assembly Elections 2024: हरियाणा और जम्म-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, पढ़ें कब होगा मतदान, कब आएगा रिजल्ट, देखें LIVE

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Assembly Elections 2024: चुनाव आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार, 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और हरियाणा (Haryana) के विधानसभा चुनावों का ऐलान किया। जम्मू-कश्मीर में 3 फेज, 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। यहां 10 साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। उधर, हरियाणा में एक फेज में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।

Assembly Elections 2024: हरियाणा और जम्म-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, पढ़ें कब होगा मतदान, कब आएगा रिजल्ट, देखें LIVE

महाराष्ट्र के चुनाव बाद में कराए जाएंगे

चीफ इलेक्शन कमिश्नर, राजीव कुमार ने बताया कि सिक्युरिटी फोर्सेस और त्योहार होने की वजह से महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव बाद में कराए जाएंगे। इससे पहले 2019 में हरियाणा-महाराष्ट्र के चुनाव एक साथ हुए थे।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था। राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटाया था।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव

Assembly Elections 2024: हरियाणा और जम्म-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, पढ़ें कब होगा मतदान, कब आएगा रिजल्ट, देखें LIVE

चुनाव आयोग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में आखिरी विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2014 में हुए थे। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से ये पूर्ववर्ती राज्य में पहला विधानसभा चुनाव होगा।

जम्मू-कश्मीर में कुल 11838 पोलिंग स्टेशन होंगे। हमेशा की तरह अलग से महिला पोलिंग स्टेशन बनेंगे। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 20 अगस्त को जम्मू-कश्मीर की मतदाता सूची आएगी।

हरियाणा में सिंगल फेज में चुनाव

  • हरियाणा में सभी 90 सीटों पर एक साथ 1 अक्टूबर को चुनाव होगा।
  • हरियाणा में 20 हजार 929 पोलिंग स्टेशन होंगे। राज्य में बुजुर्ग वोटर काफी ज्यादा हैं।
Assembly Elections 2024: हरियाणा और जम्म-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, पढ़ें कब होगा मतदान, कब आएगा रिजल्ट, देखें LIVE

कब होगी वोटों की गिनती?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों विधानसभाओं के लिए 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

Assembly Elections 2024: हरियाणा और जम्म-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, पढ़ें कब होगा मतदान, कब आएगा रिजल्ट, देखें LIVE
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *