Punjab News: मानसा नगर परिषद में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सड़क निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री के इस्तेमाल और फंडों के दुरुपयोग के कारण सरकारी खजाने को 2.62 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार तथा नगर परिषद मानसा के संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया है।