Punjab News: वित्त मंत्री ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
पंजाब के वित्त मंत्री चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां अपने कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके लंबित मामलों और शिकायतों पर चर्चा करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं।