डेली संवाद: Andrey Botikov Death – रूस की कोविड वैक्सीन स्पूतनिक तैयार करने वाले वैज्ञानिक एंड्रे बोटिकोव की गला रेत कर हत्या कर दी गई है. रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया था। रूसी समाचार एजेंसी तास ने रूसी संघ की जांच समिति के हवाले से बताया कि 47 वर्षीय बोटिकोव गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम कर रहे थे, जिसने रूसी वैक्सीन विकसित की थी।
बोटिकोव रूस के शीर्ष वायरस विशेषज्ञों में से एक थे। दुनिया में सबसे पहले रूस ने कोविड वैक्सीन विकसित करने का दावा किया था। Andrey Botikov उन 18 वैज्ञानिकों में शामिल थे, जिन्होंने मिलकर रूस की वैक्सीन Sputnik विकसित की थी। एंड्री बोटिकोव को उनकी उपलब्धियों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आंद्रे की वैक्सीन पर उठे थे सवाल
आंद्रे बोटिकोव ने वैज्ञानिकों से मिलकर जो वैक्सीन तैयार की थी, उस पर अमेरिका के साथ-साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सवाल उठाए थे। कई देशों ने अपनी वैक्सीन पर वैक्सीन की क्षमता और ट्रायल के नतीजे जारी नहीं करने और गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर आपत्ति जताई थी।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2020 में एक भव्य समारोह के दौरान वैक्सीन को लॉन्च किया था। इससे पहले लॉन्च किए जाने के बावजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लंबे समय तक वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी थी।
मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि घर में एक घुसपैठिए के घुसने के बाद वह हमले में बाल-बाल बचे। इसके बाद फिर हत्या का प्रयास किया गया। इस पूरे मामले की जांच रूस की जांच कमेटी कर रही है.
रूस के मशहूर लोगों की हत्या पर सवाल
पिछले कुछ समय से पूरी दुनिया में रूस के कई मशहूर लोगों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. इससे पहले एक के बाद एक रूसियों की हत्या के मामले सामने आए जो भारत के ओडिशा पहुंचे थे। पिछले साल दिसंबर से जनवरी के बीच तीन हत्याएं हुईं। इन मौतों पर सवाल इसलिए भी उठे थे क्योंकि जिन हालात में ये मौतें हुईं वो हैरान करने वाले थे. ऊंचाई से गिरने के बाद भी रूसी सांसद पावेल एंटोनोव के शरीर पर एक खरोंच तक नहीं आई।
पॉवेल की जांच के बीच 3 जनवरी को एक अन्य रूसी नागरिक सर्गेई मिलियाकोव की मौत का मामला प्रकाश में आया। ओडिशा के तट पर पहुंचे एक जहाज के चेंबर में एक रूसी नागरिक का शव मिला है। इसके अलावा भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक पुतिन विरोधी रूसी शख्स के लापता होने का मामला सामने आया.
ये तीनों मामले भारत से जुड़े थे, लेकिन दुनिया भर में ऐसे कई मामले सामने आए, जब रूस के जाने-माने लोगों की रहस्यमय तरीके से हत्या का मामला सामने आया। अब आंद्रे की हत्या भी सवालों के घेरे में है, हालांकि इसकी जांच जारी है.
यह भी पढ़े : Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी