TTDI 2024 : पर्यटन उद्योग में पाकिस्तान की गिरावट! ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडेक्स में 109वें नंबर पर, देखें भारत किस नंबर पर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। TTDI : विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने हाल ही में अपनी 2024 की यात्रा और पर्यटन डेवलपमेंट इंडेक्स (TTDI) लिस्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। 119 देशों की सूची में पाकिस्तान को 109 वां स्थान मिला है। वहीं, भारत की रैंकिंग 39वीं है।

यह भी पढ़ें: Weather Today: पंजाब में अलर्ट, तापमान पहुंचा 48 डिग्री, 23 जिलों में हीटवेव, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

भारत और पड़ोसी देशों की रैंकिंग

इस सूची में भारत के पड़ोसी देशों की रैंकिंग भी दी गई है। नेपाल को 105वां और बांग्लादेश को 109वां स्थान मिला है। श्रीलंका इस सूची में 76वें स्थान पर है। पाकिस्तान की रैंकिंग इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि पिछले साल उसने अच्छा प्रदर्शन किया था और 89वें से 83वें स्थान पर आ गया था।

मध्य-पूर्व के देशों की रैंकिंग

मध्य-पूर्व के देशों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और 18वें स्थान पर है। उसके बाद सऊदी अरब (41), कतर (53) और बहरीन (58) का स्थान आता है।

इस इंडेक्स में पर्यटन के लिहाज से सबसे लोकप्रिय देश अमेरिका है। अमेरिका के बाद टॉप 10 देशों में स्पेन, जापान, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन, चीन, इटली और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

TTDI रिपोर्ट का योगदान

रिपोर्ट के अनुसार, TTDI इंडेक्स में शीर्ष के 30 देशों ने मिलकर साल 2022 में दुनिया की यात्रा और पर्यटन अर्थव्यवस्था में 75% का योगदान दिया। यात्रा और पर्यटन अर्थव्यवस्था में 2020 से 2022 के बीच जितनी बढ़ोतरी हुई है, उसमें शीर्ष 30 देशों का योगदान 70% रहा है। TTDI इंडेक्स में सबसे नीचे के देशों में अफ्रीकी देश शामिल हैं।

रैंकिंग कैसे तय होती है?

TTDI के तहत यात्रा और पर्यटन के लिए सबसे लोकप्रिय देशों की रैंकिंग उनके अनुकूल कारोबारी माहौल, खुली यात्रा नीतियों, अच्छी तरह से विकसित परिवहन ढांचे और समृद्ध प्राकृतिक व सांस्कृतिक आकर्षण के आधार पर तय की जाती है। इस इंडेक्स को ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ सर्रे के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसमें प्रमुख यात्रा और पर्यटन हितधारक संगठनों और डेटा भागीदारों ने भी मदद की है।

हालांकि वैश्विक यात्रा और पर्यटन कोविड-19 के बाद बहुत हद तक संभल गया है और अब महामारी से पहले के स्तर से भी आगे बढ़ गया है, फिर भी WEF ने क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के बारे में चेतावनी दी है। रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है कि आने वाले समय में यात्रा और पर्यटन उद्योग को भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *