Jalandhar News: नागरिक कर्तव्यों का पालन आज का युगधर्म है – विजय नड्डा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandahr News: आज देखने में आ रहा है कि कुछ लोग हर समय ‘संविधान संविधान’ की रट लगाए हुए हैं, बचपन में हमने एक शिकारी की कहानी सुनी है जिसमें जाल में फंसे पक्षी गीत गाते रहते हैं–शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा, हमें फंसाएगा, हम नहीं फंसेंगे’ पर वे जाल में फंसते भी जाते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यहां तक कि जब शिकारी उनको जाल में फंसाकर ले जा रहा होता है, तब भी वे पक्षी यही गीत गाते रहते हैं। संविधान की रट उसी कहानी की याद दिलाता है। विद्या भारती, पंजाब के संपर्क विभाग द्वारा ‘नागरिक कर्तव्य –आज का युगधर्म’ विषय पर 14 जुलाई को एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन विद्या धाम में किया गया।

Jalandhar News: Fulfilling civic duties is today's Yugdharma - Vijay Nadda
Jalandhar News: Fulfilling civic duties is today’s Yugdharma – Vijay Nadda

हमारा संविधान हमारे लिए गीता, गुरुवाणी व बाईबल है

इस गोष्ठी में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री और शिक्षा क्षेत्र के मौलिक चिंतक श्री विजय नड्डा जी द्वारा किए गए मार्गदर्शन में ये शब्द कहे गए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का मन, वचन और कर्म से सम्मान व पालन करना हम सभी का मौलिक कर्तव्य है। हमारा संविधान हमारे लिए गीता, गुरुवाणी व बाईबल है।

Jalandhar News: Fulfilling civic duties is today's Yugdharma - Vijay Nadda
Jalandhar News: Fulfilling civic duties is today’s Yugdharma – Vijay Nadda

इससे पूर्व हरियाणा पुलिस के पूर्व महानिरीक्षक और इस विचार गोष्ठी के अध्यक्ष डा. आर.पी.सिंह (आई.पी.एस.) ने विद्या भारती की भूरि भूरि प्रंशसा करते हुए कहा – विद्या भारती एक अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है जिसके विद्या मंदिरों में छात्रों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ देशभक्ति के संस्कार भी दिए जाते हैं।

‘कास्ट व क्लास लेस समाज’ के निर्माण पर बल

विद्या भारती के छात्र जीवन के विविध क्षेत्रों में सफलता के झंडे फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्या मंदिरों में सभी मत संप्रदायों के छात्र समान रूप से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। डा. आर.पी.सिंह ने बहुत स्पष्ट रूप से बताया कि ‘श्री गुरुवाणी’ में पर्यावरण संरक्षण और ‘कास्ट व क्लास लेस समाज’ के निर्माण पर बल दिया गया है। हम सबको भी ऐसे ही समाज की रचना करनी है।

Jalandhar News: Fulfilling civic duties is today's Yugdharma - Vijay Nadda
Jalandhar News: Fulfilling civic duties is today’s Yugdharma – Vijay Nadda

विद्या धाम के खचाखच भरे डा.भीमराव अंबेडकर सभागार की इस विचार गोष्ठी का आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। डा.अखिलेश्वर सिंह अरोड़ा ने सरस्वती वंदना मधुर स्वर में प्रस्तुत की। विनोद फकीरा और कुमारी आरती ने देशभक्ति के गीत पेश किए।

Jalandhar News: Fulfilling civic duties is today's Yugdharma - Vijay Nadda
Jalandhar News: Fulfilling civic duties is today’s Yugdharma – Vijay Nadda

मंच संचालन एडवोकेट मोहित भारद्वाज ने किया

मंच संचालन एडवोकेट मोहित भारद्वाज ने किया जबकि अतिथियों का परिचय पी.टी.यू. की डिप्टी रजिस्ट्रार डा. नित्या करवाया। सबसे अंत संपर्क विभाग प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ ने संपर्क विभाग का वृत्त प्रस्तुत किया और सुरेंद्र कुमार ने आए हुए विद्वानों को धन्यवाद कहा। इस गोष्ठी में विशेष अतिथि दिल्ली के अशोक पाल के साथ साथ जलंधर से राजेंद्र कुमार, ठाकुर विजय, सोमेश लूथरा, डा.राहुल और अनेक गणमान्य विद्वान उपस्थित रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *