Skip to content

Delhi Chunav 2025: पंजाब के 3 बड़े नेताओं को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें लिस्ट

Delhi Chunav 2025: पंजाब के 3 बड़े नेताओं को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें लिस्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है, जिसमें पंजाब (Punjab) से तीन दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

शनिवार को जारी की गई इस सूची में पंजाब (Punjab) से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को शामिल किया गया है। इसके अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) भी स्टार प्रचारक होंगे।

Charanjit Singh Channi
Charanjit Singh Channi

पंजाबी मतदाताओं को लुभाने की रणनीति

तीसरे नाम के रूप में कपूरथला (Kapurthala) के भुलत्थ (Bhulath) से विधायक और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा (Sukhpal Singh Khaira) को चुना गया है। खैरा को पार्टी में फायर ब्रांड नेता माना जाता है और वे एनआरआई बेल्ट से मजबूत पकड़ रखते हैं।

इन नेताओं की नियुक्ति से स्पष्ट है कि कांग्रेस दिल्ली में पंजाबी मतदाताओं को लुभाने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने अनुभवी और जमीनी नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, जो चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा दे सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=MjpueIGjUbY