Skip to content

Jalandhar News: अखिल भारतीय ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन ने माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अखिल भारतीय ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन द्वारा जालंधर शाखा में माता सावित्रीबाई फुले जी (Savitribai Phule Ji) की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान माता सावित्री बाई फुले जी के द्वारा महिला समाज के लिए शिक्षा एवं नारी कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर विशेष पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जयंती समारोह के मौके पर मंडल सचिव ब्रजेश कुमार ने कहा की सावित्रीबाई फुले जी का भारत में महिला शिक्षा, विधवा पूर्ण विवाह, दलित और पिछड़ों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान हैl उन्होंने सन 1848 में भारत में पहला महिला शिक्षा केंद्र पुणे में स्थापित किया।

Savitribai Phule ji
Savitribai Phule ji

महिलाओं को अपने कार्य स्थल पर बराबरी का मौका

उन्होंने इस अवसर पर मांग कि भारतीय रेलवे में महिलाओं को अपने कार्य स्थल पर बराबरी का मौका मिलना चाहिए और सभी तरह के बेसिक सुविधा महिलाओं को प्रदान करनी चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार, शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए।

सोसाइटी के डायरेक्टर अशोक सैनी, एससी एसटी एसोसिएशन के मुकेश कुमार और ओबीसी के सक्रिय सदस्य संजीव कुमार संजीत कुमार अरुण कुमार शशि भूषण नवीन मौर्य विकास कुमार अवंतर योगी ने जयंती पर माता सावित्रीबाई फुले को पुष्प अर्पित किया।