Skip to content

Aaj ka Panchang: आज विजया एकादशी, व्रत रख कर करें पूजा; शुभ फल की होगी प्राप्ति

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 24 February 2025: आज 24 फरवरी दिन सोमवार (Monday) है। आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी 24 फरवरी को है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर विजया एकादशी व्रत किया जाता है। साथ ही विशेष चीजों का दान करने का विधान है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पूजा के दौरान विजया एकादशी व्रत कथा (Vijaya Ekadashi Vrat Katha) का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इन कामों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। विजया एकादशी पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 24 February 2025)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 18 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 04 बजकर 09 मिनट पर

चंद्रास्त- 25 फरवरी को सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर

विजया एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम

विजया एकादशी व्रत का पारण का समय 24 फरवरी को सुबह 06 बजकर 50 मिनट से लेकर 09 बजकर 08 मिनट तक है।

वार - सोमवार

ऋतु - वसंत

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

Puja Path
Puja Path

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 08 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 43 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 26 मिनट तक

दिशा शूल - पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

Watch on Daily Samvad