Skip to content

AAP Party Crisis: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 3 पार्षद

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। AAP Party Crisis: दिल्ली (New Delhi) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि दिल्ली में आप की हार के बाद आप आदमी पार्टी (AAP) में हलचल मची हुई है। इसी बीच आप से बड़ी खबर है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

खबर है कि आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वालों में एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना से पार्षद निखिल शामिल हैं।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। वहीं इनके अलावा AAP के 4 नेताओं ने भी भाजपा जॉइन की। संदीप बसोया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। बता दे कि वे AAP से नई दिल्ली के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।