Skip to content

Delhi CM Rekha Gupta: सीएम बनते ही रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्रियों के हटाए पर्सनल स्टाफ

Delhi CM Rekha Gupta: सीएम बनते ही रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्रियों के हटाए पर्सनल स्टाफ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली (Delhi) की सीएम बनते ही रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व CM आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दोपहर 2 बजे मंत्रियों और अफसरों के साथ एक मीटिंग करेंगी।

सड़कों और पानी के मुद्दे पर चर्चा होगी

इसमें दिल्ली जल बोर्ड और PWD के अधिकारियों को खास तौर पर बुलाया गया है। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा भी इस बैठक में शामिल होंगे। मीटिंग में खराब सड़कों और पानी के मुद्दे पर चर्चा होगी।

rekha Gupta

इसके अलावा नई सरकार का विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। यह तीन दिन तक चलेगा और 27 फरवरी को खत्म होगा। सदन में नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। तीसरे दिन CAG की 14 रिपोर्ट सदन में रखी जाएंगी।