Skip to content

Dhanashree-Yuzvendra Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, 18 महीने से रह रहे थे अलग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dhanashree-Yuzvendra Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का अब तलाक हो गया है। अलग होने की कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद यह दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

20 फरवरी को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनों का तलाक फाइनल हुआ है। आपको बता दे कि काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब इस पर आधिकारिक मुहर लग गई है।

4 साल दोनों अलग हुए

दरअसल, गुरुवार को चहल और धनश्री को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में बुलाया गया था, जहां उनकी तलाक की सारी औपचारिकताओं को पूरा किया गया। अब दोनों की रास्ते एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। शादी के महज 4 साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

फिलहाल, अभी चहल और धनश्री वर्मा की तरफ से तलाक को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर किया था। दोनों ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है।

दोनों 18 महीने से अलग रह रहे थे वकील ने यह भी खुलासा किया कि अंतिम फैसला लेने से पहले दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे। चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं।

Watch on Daily Samvad