Skip to content

Earthquake: भूकंप से कांपी दिल्ली, यूपी-बिहार और हरियाणा में लगे तेज झटके, मची भगदड़

Earthquake: भूकंप से कांपी दिल्ली, यूपी-बिहार और हरियाणा में लगे तेज झटके, मची भगदड़
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Earthquake: देश के कई हिस्सों में आज सुबह भूकंप (Earthquake) आया। दिल्ली (Delhi) एनसीआर (NCR) भूकंप के तेज झटकों से हिल उठा। लोगों को अपने घरों से निकलना पड़ा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक सोमवार सुबह 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। मगर इसके झटके बेहद तेज थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

दिल्ली (Delhi) में आए भूकंप की सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें तेजी के साथ चीजों को हिलते देखा जा सकता है। लोगों में यह भी चर्चा है कि इतनी कम तीव्रता में इतने तेज झटके क्यों लगे?

भूकंप से कांपी दिल्ली, यूपी-बिहार और हरियाणा में लगे तेज झटके, मची भगदड़
भूकंप से कांपी दिल्ली, यूपी-बिहार और हरियाणा में लगे तेज झटके, मची भगदड़

धौला कुआं था भूकंप का केंद्र

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के दुकानदार अनीश ने कहा कि सब कुछ हिल रहा था। ग्राहक चिल्लाने लगे थे। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे झटके पहले कभी नहीं महसूस किए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र दिल्ली का धौला कुआं था।

शांति बनाए रखें - मोदी

दिल्ली एनसीआर में तेज भूकंप के झटकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने और संभावित झटकों के लिए सतर्क रहने की अपील। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।