Skip to content

Aaj Ka Panchang: आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत, भगवान गणेश की करें पूजा-अर्चना; पढ़ें पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 16 February 2025: आज 16 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है रविवार (Sunday)। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज यानी 16 फरवरी को है। इस तिथि पर द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

साथ ही भगवान गणेश (Lord Ganesh) की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)।

Lord Ganesh
Lord Ganesh

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 16 February 2025)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 12 मिनट पर

चन्द्रोदय- रात 01 बजकर 50 मिनट पर

चंद्रास्त- रात 08 बजकर 54 मिनट पर

वार - रविवार

ऋतु - शिशिर

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 16 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक

विजया मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 10 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक

अमृत काल- रात 09 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 36 मिनट तक

lord Lakshmi Ganesh Puja

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 04 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 03 बजकर 24 मिनट से 04 बजकर 48 मिनट तक

दिशा शूल - पश्चिम

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

भगवान गणेश के मंत्र

  • ॐ एकदन्ताय विद्धमहे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्ति प्रचोदयात्
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं चिरचिर गणपतिवर वर देयं मम वाँछितार्थ कुरु कुरु स्वाहा
  • ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा
  • वक्रतुण्ड महाकाय कोटिसूर्य समप्रभ। निर्विघ्नं कुरू मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा