Skip to content

Encounter News: सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

Encounter News: सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, रोहतक। Encounter News: शुक्रवार सुबह-सुबह पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में शुक्रवार सुबह पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो उन्होंने चलती बाइक से फायरिंग शुरू कर दी। यह देख पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक से नीचे गिर गया। जिससे उसकी टांग टूट गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों रोहतक शहर के ही रहने वाले हैं। उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 बदमाश बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इसके बाद CIA-1 पुलिस की टीम ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को वह अनाज मंडी के नजदीक सुनारिया जेल रोड से शहर की तरफ आते हुए नजर आ गए।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बाइक दौड़ा ली। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। तभी बदमाशों ने चलती बाइक से ही फायरिंग शुरू कर दी। टीम पर फायरिंग होते ही पुलिसकर्मियों ने भी गोलियां चला दीं। इससे बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के पैर में गोली लग गई।