Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में बड़ी कार्रवाई, शोरूम किया सील, अवैध कालोनी पर चलाई डिच

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) और जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी (JDA) की टीम ने आज अलग अलग दो जगहों पर कार्रवाई की। ये कार्रवाई आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा (Ravi Chhabra) की शिकायत पर की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा की शिकायत पर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) ने एक्शन लिया। निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेश के बाद नगर निगम टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

Gautam-Jain-IAS
Gautam-Jain-IAS

अवैध शोरूम सील

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास माडल हाउस में बने अवैध शोरूम को सील कर दिया। रवि छाबड़ा ने शिकायत की थी कि उक्त शोरूम बिना सीएलयू और नक्शे के बनाया गया है, जिसके बाद इसके खिलाफ कार्ऱवाई की गई।

जालंधर में बड़ी कार्रवाई, शोरूम किया सील, अवैध कालोनी पर चलाई डिच
जालंधर में बड़ी कार्रवाई, शोरूम किया सील, अवैध कालोनी पर चलाई डिच

अवैध कालोनी पर चली डिच

वहीं, दूसरी तरफ रवि छाबड़ा की शिकायत पर जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी ने भी कार्रवाई की है। जेडीए ने कोटला रोड पर काटी गई अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन लिया। जेडीए की टीम ने अवैध कालोनी पर डिच चलाते हुए उसकी सड़कें तोड़ और सीवरेज उकाड़ दिया।

Watch on Daily Samvad