Skip to content

Panama Hotel: पनामा के होटल में फंसे कई भारतीय, मदद की लगा रहे गुहार

Panama Hotel: पनामा के होटल में फंसे कई भारतीय, मदद की लगा रहे गुहार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पनामा। Panama Hotel: अवैध अप्रवासियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की कार्रवाई के तहत भारतीयों सहित लगभग 300 अप्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इन निर्वासितों को पनामा के एक होटल में रखा गया है जहां से वे कागज पर लिखे संदेशों के जरिए मदद की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें शरणार्थी पनामा सिटी के डेकापोलिस होटल की खिड़कियों पर खड़े हैं और उन पर संदेश लिखा है - 'कृपया हमारी मदद करें' और 'हम अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं'।

पनामा सरकार के साथ बातचीत कर रहा भारतीय दूतावास

पनामा (Panama) के अधिकारी संबंधित देशों के अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि निर्वासित लोगों को उनके देशों में भेजा जा सके और उन्होंने इस संबंध में भारतीय अधिकारियों से भी बात की है। पनामा में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा है कि वह निर्वासित लोगों के संबंध में पनामा सरकार के साथ बातचीत कर रहा है।

https://twitter.com/IndiainPanama/status/1892452592355020974?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1892452592355020974%7Ctwgr%5E32207ee27289fb150c97e894d66dec8a4dc063c0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ptcnews.tv%2Fnews-in-punjabi%2F300-people-stranded-in-panama-hotel-are-from-countries-like-india-and-nepal-asking-for-help-from-the-window-4406023%3Futm_source%3Dhomeutm_medium%3D2

भारतीय दूतावास ने कहा कि पनामा के अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि अमेरिका से भारतीयों का एक समूह पनामा पहुंच गया है। उन्हें एक होटल में सुरक्षित रखा गया है और सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं। दूतावास की टीम ने निर्वासित लोगों तक पहुंच प्राप्त कर ली है।

हम निर्वासितों के कल्याण के लिए पनामा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दूतावास ने अपने ट्वीट में एक आपातकालीन नंबर भी जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, सभी प्रवासी 10 एशियाई देशों से आए थे, जिनमें ईरान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन के लोग शामिल थे।

Watch on Daily Samvad