Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस ने जैंतीपुर और रायमल में हुए धमाकों में शामिल मुख्य आरोपी को मार गिराया, पिस्तौल बरामद

Punjab News: पंजाब पुलिस ने जैंतीपुर और रायमल में हुए धमाकों में शामिल मुख्य आरोपी को मार गिराया, पिस्तौल बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़/बटाला। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के जैंतीपुर और बटाला के रायमल में हुए बम धमाकों के मामले में शामिल मुख्य आरोपी मोहित को गुरुवार देर शाम बटाला में हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी गोलीबारी में मार गिराया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

यह कार्रवाई पाकिस्तान-आधारित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और अमेरिका-आधारित आतंकवादी हैप्पी पासिया द्वारा संचालित पाक-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है। इन आतंकियों की पहचान बटाला (Batala) के बुड्ढे की खुई के मोहित और बटाला के बसरपुरा के विशाल के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही इस मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ और जैंतीपुर व रायमल धमाकों के मामलों को सुलझा लिया गया।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

कांस्टेबल के घर पर विस्फोट हुआ

जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को रायमल में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल के घर पर विस्फोट हुआ था, जबकि 15 जनवरी को अमृतसर के पप्पू जैंतीपुरिया के घर एक और धमाका हुआ था। गौरतलब है कि अमेरिका-आधारित आतंकवादी हैप्पी पासिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इन दोनों धमाकों की जिम्मेदारी ली थी।

डीआईजी (बार्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी मोहित ने एक सुनसान स्थान पर छिपाए गए हथियारों और गोला-बारूद के बारे में खुलासा किया था। जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तो मौके पर पहुंचते ही मोहित ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

Firing
Firing

पुलिस अधिकारी को गोली लगी

उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल, बटाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीमों ने .30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है, जिसका उपयोग मोहित ने पुलिस पर गोली चलाने के लिए किया था। डीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है।

एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने कहा कि पुलिस टीमों ने धमाकों के मामलों में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बरामदगियां हो सकती हैं।