Skip to content

Punjab News: मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा फोर्स के शहीद कांस्टेबल के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, भवानीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पंजाब पुलिस (Punjab) के कांस्टेबल हर्षवीर सिंह की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए आज देश के लिए उनकी शहादत के सम्मान स्वरूप शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल हर्षवीर सिंह ने सड़क सुरक्षा फोर्स में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये एक्स-ग्रेशिया के रूप में दिए गए हैं, जबकि बीमा कवर के तहत एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदान की गई है।

CM hands over cheque worth Rs. 1 crore to the family of Shaheed constable of Sadak Surakhya Force
CM hands over cheque worth Rs. 1 crore to the family of Shaheed constable of Sadak Surakhya Force

सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध

भगवंत मान ने कहा कि यह विनम्र पहल राज्य में अपनी ड्यूटी निभाने वाले महान सपूतों के प्रति सम्मान को दर्शाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

CM hands over cheque worth Rs. 1 crore to the family of Shaheed constable of Sadak Surakhya Force
CM hands over cheque worth Rs. 1 crore to the family of Shaheed constable of Sadak Surakhya Force

भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक

उन्होंने कहा कि शहीद हर्षवीर सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करना राज्य सरकार की सैनिकों (सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस) और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य का यह छोटा सा प्रयास एक ओर पीड़ित परिवार की सहायता करेगा और दूसरी ओर उनके भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक सिद्ध होगा।

Watch on Daily Samvad