Skip to content

Punjab News: पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल, इस मंत्री के पास अब रह गया सिर्फ ही एक ही विभाग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) के विभागों में बदलाव किया गया है। धालीवाल के पास अब केवल एनआरआई मामलों विभाग रहेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पंजाब (Punjab) सरकार ने इसके लिए सरकारी गजट अधिसूचना को भी जारी किया है। जिसके अनुसार, प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं है, जिसके चलते मुख्यमंत्री की सलाह पर पंजाब के राज्यपाल ने यह बदलाव 7 फरवरी 2025 से प्रभावी कर दिया है।

Kuldeep Singh Dhaliwal
Kuldeep Singh Dhaliwal

एक विभाग ही देखेंगे मंत्री धालीवाल

यह निर्णय 21 फरवरी 2025 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में घोषित किया गया। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी आदेश में इस संशोधन की पुष्टि की गई।

गौरतलब है कि कुलदीप सिंह धालीवाल पंजाब में एनआरआई मामलों के मंत्री हैं और प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों को संभालते हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग के हटने से उनके कार्यक्षेत्र में अब सिर्फ एनआरआई मामलों पर ही ध्यान केंद्रित रहेगा।

पढ़ें पंजाब सरकार का गजट पत्र

Watch on Daily Samvad