Skip to content

Punjab News: कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक, ये रहे उपस्थित

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव रविंदर दलवी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा (Amarinder Singh Raja Warding) वड़िंग द्वारा कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के अध्यक्ष हरदेव सिंह लाडी शेरोवालियान, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक परगट सिंह, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक अवतार सिंह जूनियर, नवजोत सिंह दहिया हलका इंचार्ज नकोदर, राजिंदर सिंह पूर्व एसएसपी हलका इंचार्ज करतारपुर, सुरिंदर कौर हलका इंचार्ज जालंधर पश्चिम।

इसके अलावा चौधरी सुरिंदर सिंह पूर्व विधायक, अश्वन भल्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देहाती, पवन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहरी, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहरी, पूर्व अध्यक्ष बलराज ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद एवं वार्ड प्रभारी उपस्थित थे। इस बैठक में पंजाब सह प्रभारी एवं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को वार्ड स्तर और ब्लॉक स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

पार्टी में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है। हम आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और 2027 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और पंजाब की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाला समय पंजाब में कांग्रेस का है।

Watch on Daily Samvad