Skip to content

Punjab News: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आम चुनावों के लिए नामांकन की कुल संख्या जारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि आम चुनावों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 20.02.2025 तक नगर परिषद तरनतारन (जिला तरनतारन) के लिए 171 नामांकन, नगर परिषद डेरा बाबा नानक (जिला गुरदासपुर) के लिए 56 नामांकन और नगर परिषद तलवाड़ा (जिला होशियारपुर) के लिए 50 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

उपरोक्त नगर परिषदों के ये आम चुनाव (General Elections) 2 मार्च 2025 को कराए जाएंगे। आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 21.02.2025 को की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया 22.02.2025 को दोपहर 03:00 बजे तक होगी।

Watch on Daily Samvad