Skip to content

Punjab Police: जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा समेत 21 पुलिस अफसरों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab Police Officer Transfer And Posting: पंजाब सरकार ने आज पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद अब पूरा फोकस पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था को ढर्रे पर लाना है। इसी क्रम में सरकार ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा समेत 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल कर रहे है। इसी क्रम में आज 21 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें जालंधर (Jalandhar) के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (Swapan Sharma, IPS) का नाम भी शामिल है। जालंधर में तेज तर्रार महिला आईपीएस अफसर धनप्रीत कौर को पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

इन अफसरों का तबादला

पंजाब पुलिस में बडे़ स्तर पर फेरबदल हुआ है। 21 के करीब पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसमें नौ जिलों के एसएसपी शामिल है। यह सारे अधिकारी आईपीएस है।

अब गुरमीत सिंह चौहान को SSP फिरोजपुर, अखिल चौधरी SSP मुक्तसर साहिब, संदीप कुमार मलिक SSP होशियारपुर, अंकुर गुप्ता SSP लुधियाना, शुभम अग्रवाल SSP फतेहगढ़ साहिब, , मनिंदर सिंह SSP रूरल अमृतसर, मोहम्मद सरफाज SSP बरनाला, ज्याेति यादव SSP खन्ना लगाया गया है।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Watch on Daily Samvad