Skip to content

Punjab Vigilance: 8000 रुपये रिश्वत लेता इस अफसर का रीडर गिरफ्तार

Punjab Vigilance: 8000 रुपये रिश्वत लेता इस अफसर का रीडर गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत होशियारपुर के नायब तहसीलदार के रीडर के रूप में तैनात राजस्व विभाग के कर्मचारी आलोक को 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को लुधियाना के शिमलापुरी निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

रीडर ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि सरफेसी कानून अधीन डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों तहत नायब तहसीलदार द्वारा उसकी फर्म को एक संपति का कब्जा दिलाया था और इस कब्जे की रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को भेजने के बदले उक्त रीडर ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुरोध करने पर आरोपी 8000 रुपये रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Watch on Daily Samvad