Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में 2 दिन तक बारिश का अलर्ट, आज रात से बदलेगा मौसम

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) के तापमान में आज ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह बदलाव न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा

मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब में आसमान साफ रहेगा। किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जिससे धूप निकलेगी और तापमान बढ़ेगा। मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

जिसके बाद पहाड़ी इलाकों के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 25 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद पड़ोसी राज्यों में बदलाव देखने को मिलेगा।

Watch on Daily Samvad