Skip to content

America News: अमेरिका में भाजपा नेता के भाई की सड़क हादसे में मौत, घर में छाया मातम

America News: अमेरिका में भाजपा नेता के भाई की सड़क हादसे में मौत, घर में छाया मातम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश से आए दिन भारतीयों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा (Haryana) के एक युवक की विदेश में मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के BJP नेता के भाई की अमेरिका (America) में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई।

हादसे में 1 महिला भी जख्मी

इसके बाद 1 कार ट्रकों के साथ भिड़ गई। इस हादसे में 1 महिला भी जख्मी हो गई। BJP नेता एवं मार्केट कमेटी पिहोवा के चेयरमैन रहे एडवोकेट गुरनाम मलिक ने बताया कि उनका 46 वर्षीय भाई बिक्रम सिंह उर्फ बिक्कू साल 2017 में अमेरिका गया था।

बताया जा रहा है कि बिक्के अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था और वहां ट्रक चलाता था। बिक्कू की मौत की सूचना उसके पैतृक गांव सारसा पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।