Skip to content

Crime News: NIT के प्रोफेसर की गंदी करतूत; छात्र को केबिन में बुलाकर बजाए गंदे गाने, पेट और जांघ पर फेरा हाथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, असम। Crime News: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के एक असिस्टेंट प्रोफेसर का छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्रों के साथ अश्लील हरकतें की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक असम (Assam) के सिलचर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी टीचर की पहचान कोटेश्वर राजू धेनुकोंडा के रूप में हुई है।

प्रोफेसर को किया सस्पेंड

पीड़ित की शिकायत पर प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़ित छात्रा ने शिकायत करते हुए बताया कि प्रोफेसर ने मुझे अपने पास बैठने के लिए कहा और कि मुझे कम अंक क्यों मिले। इसके बाद उसने मेरे हाथ पकड़ना शुरू कर दिया और मेरी उंगलियों को छुआ। फिर उसने धीरे-धीरे मेरी जांघों को पकड़ लिया।

छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन
छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

कंप्यूटर में बजाए अश्लील गाने

छात्रा ने बताया कि फिर उसने मेरे सामने अपने कंप्यूटर में अश्लील गाने बजाए। मेरे पेट को छुआ और रगड़ा। मैं रोने लगी, लेकिन वह नहीं रुका। उसने मुझे कहा कि पैरों को फैलाकर बैठो। इसके बाद उसने पीछे से मेरी गर्दन पकड़ी। पीड़ित स्टूडेंट ने कहा कि मैं अपने दोस्त के फोन करने पर भाग निकली, जो प्रोफेसर के चेंबर के बाहर इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आरोपी ने खुद को छिपाने की कोशिश की। उसने अपने क्वार्टर का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया, लेकिन मोबाइल लोकेशन से पता लगाकर शुक्रवार शाम को उसे हिरासत में लिया गया। उसके बाद भारतीय न्याय संहिता के अलग-अलग प्रावधानों के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।