Skip to content

Crime News: पुलिस के सामने दो भाइयों ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Crime News: पुलिस के सामने दो भाइयों ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, भिवानी। Crime News: इस समय की बड़ी खबर हरियाणा (Haryana) से सामने आ रही है। खबर है कि 2 भाइयों ने पुलिस और प्रशासन की टीम के सामने आत्मदाह की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के भिवानी में 2 भाइयों ने पुलिस और प्रशासन की टीम के सामने आत्मदाह की कोशिश की। लोहारू में टीम हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन से कब्जा छुड़ाने के लिए पहुंची थी।

दोनों की हालत गंभीर

इसी दौरान दोनों भाइयों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। तभी आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों पर लगी आग को बुझाया। पुलिस की टीम दोनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 दशक से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि लोहारू में स्टेडियम से सटी 7 एकड़ जमीन को लेकर 2 पक्षों में पिछले 2 दशक से विवाद चल रहा था। हाईकोर्ट ने एक पक्ष पर फैसला सुनाया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट शेखर नरवाल और नायब तहसीलदार की अगुआई में पुलिसबल कब्जा छुड़वाने पहुंचा।

तभी इस दौरान कब्जाधारी पक्ष के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। कब्जाधारी पक्ष के 2 भाई सतबीर और अशोक ने विरोध में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।