Skip to content

Fire In Factory: प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, सोनीपत। Fire In Factory: इस समय की बड़ी खबर हरियाणा (Haryana) से सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) की एक प्रिंटिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत के राई में प्रिंटिंग और पैकेजिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री नंबर 1329 में आग लग गई। वहीं आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 24 से ज्यादा गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।