Skip to content

Innocent Hearts: एमएलए रमन अरोड़ा ने इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स को ग्रैंड 'ग्रेजुएशन सेरेमनी' में किया सम्मानित

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर रोड के कक्षा केजी II के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि पंजाब विधानसभा के एमएलए रमन अरोड़ा थे। समारोह की शुरुआत देवी सरस्वती के आशीर्वाद और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस कार्यक्रम में स्वागत गीत, प्रेरक गीत और डायनामाइट और ड्रीमर्स जैसे ऊर्जावान नृत्यों सहित विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

प्री-विंग से प्राइमरी विंग में जाने वाले नन्हे ग्रेजुएट्स को दीक्षांत समारोह की पोशाक में डिग्रियाँ देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने दर्शकों को संबोधित किया और अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी भी उपस्थित थे। उन्होंने अभिभावकों को बधाई दी और बताया कि ग्रेजुएशन सेरेमनी का उद्देश्य विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाना और उनके जीवन के एक नए चरण का स्वागत करना था।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि ग्रेजुएशन समारोह का उद्देश्य छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उनकी अगली शैक्षणिक यात्रा के लिए तैयार करना है। इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने, उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और सफलता की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए सशक्त बनाने में मदद करते हैं।

छोटे बच्चों ने कोरियोग्राफी और भावनात्मक इशारों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति अपना स्नेह व आभार व्यक्त किया। प्रत्येक बच्चे को एक हैम्पर मिला जिसमें एक शैक्षिक पुस्तक और स्टेशनरी आइटम थे, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। सेल्फी बूथ पर अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ विभिन्न रचनात्मक मुद्राओं में यादगार पलों को कमरे में कैद किया। कार्यक्रम के अंत में एक डीजे एक गेम ज़ोन और खाने के स्टॉल्स की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों को अपने अभिभावकों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर मिला।