Skip to content

Maharashtra News: औरंगजेब का पुतला फूंकने पर हिंसा भड़की, पथराव-आगजनी में कई घायल, DCP को कुल्हाड़ी मारी, 15 लोग गिरफ्तार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नागपुर। Maharashtra News: Violence Between Two Groups In Nagpur, Maharashtra - औरंगजेब कब्र (Aurangzeb Grave) विवाद में महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) के महल इलाके में सोमवार देर रात बजे दो पक्षों में हिंसा हो गई। विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब का पुतला फूंका था, इसके बाद हिंसा भड़की।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

अधिकारियों ने बताया- अफवाह फैली कि प्रदर्शनकारियों ने पुतले के साथ एक धार्मिक पुस्तक जलाई है। इससे दो पक्षों में पथराव हुआ। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। दो जेसीबी में आग लगाई गई।

Maharashtra News: Violence Between Two Groups In Nagpur
Maharashtra News: Violence Between Two Groups In Nagpur

हिंसा में कई लोग घायल

पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हिंसा में कई लोग घायल हैं। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा- हम लगातार पुलिस-प्रशासन के संपर्क में हैं। नागपुर एक शांतिपूर्ण शहर है। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

Maharashtra News: Violence Between Two Groups In Nagpur
Maharashtra News: Violence Between Two Groups In Nagpur

पुलिस पार्टी पर पत्थर फेंके

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- प्लानिंग के साथ हमला किया गया है। पुलिस पार्टी पर पत्थर फेंके गए हैं। ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। औरंगजेब देश का दुश्मन है। उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Maharashtra News: Violence Between Two Groups In Nagpur
Maharashtra News: Violence Between Two Groups In Nagpur

नागपुर DCP अर्चित चांडक ने कहा- गलतफहमी के कारण यह घटना हुई है। स्थिति कंट्रोल में है। सभी से अपील है कि बाहर न निकलें। पत्थरबाजी न करें। कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। मेरे पैर में भी हल्की चोट आई।

Maharashtra News: Violence Between Two Groups In Nagpur
Maharashtra News: Violence Between Two Groups In Nagpur

वाहनों को आग के हवाले कर दिया

यह घटना चिटनिस पार्क और महल इलाके में हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चिटनिस पार्क से शुक्रवारी तलाव रोड बेल्ट हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित थी, जहां दंगाइयों ने कुछ चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घरों पर भी पत्थर फेंके गए। पुलिस हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही है।