Skip to content

Passport Rules: पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस सर्टिफिकेट के बिना नहीं बना पाएंगे

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Passport Rules: पासपोर्ट (Passport) बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि केंद्र सरकार ने पासपोर्ट आवेदकों के लिए नियमों में संशोधन किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक नए संशोधनों के अनुसार, अब 1 अक्टूबर 2023 को या उसके बाद पैदा हुए आवेदकों के लिए, सरकार और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही जन्म तिथि का एकमात्र प्रमाण होगा।

आधिकारिक नोट जारी किया गया

इसके अभाव में जन्म तिथि सही नहीं मानी जाएगी। पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन को लागू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस सप्ताह एक आधिकारिक नोट जारी किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि आधिकारिक गजट में संशोधन प्रकाशित होने के बाद नए नियम लागू होंगे।

इन नए नियमों के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे लोगों की जन्मतिथि के प्रमाण के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। यह जन्म प्रमाण पत्र जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार, नगर निगम या जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत अधिकृत किसी उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा जारी किया जाना चाहिए।