Skip to content

PR In Canada: कनाडा में इन लोगों को जल्द मिलेगी PR, पंजाबियों को होगा बड़ा फायदा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, कनाडा। PR In Canada: अगर आप कनाडा (Canada) में जाकर पढ़ाई करना चाहते है और वहां की PR हासिल करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है इसलिए आपको एक बार यह खबर पढ़ लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा ने नए 'होम केयर वर्कर इमिग्रेशन पायलट' (HCWP) का ऐलान किया है। इसके तहत इस साल 2,750 होम केयर वर्कर्स को परमानेंट रेजिडेंसी दी जाएगी। इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर के मुताबिक, 2,750 में से 150 PR सीटें उन लोगों के लिए रिजर्व हैं, जो इस वक्त कनाडा में नहीं हैं।

Jobs In Canada

होम केयर वर्कर्स को मिलेगा PR

HCWP के तहत दो तरह से होम केयर वर्कर्स को PR दिया जाएगा। इसमें पहला कनाडा स्ट्रीम है, जिसके तहत देश में मौजूद विदेशी होम केयर वर्कर्स जब PR के लिए अप्लाई करेंगे, तो उन्हें परमानेंट रेजिडेंसी मिलेगी।

PR In Canada
PR In Canada

दूसरा कनाडा स्ट्रीम, उन लोगों के लिए है, जो देश में काम नहीं कर रहे हैं। मगर जब ये लोग कनाडा में होम केयर वर्कर के तौर पर जॉब के लिए विदेश से अप्लाई करेंगे, तो इन्हें PR मिलेगा। इसकी रजिस्ट्रेशन 31 मार्च से शुरू हो जाएगी।

Canada News
Canada News

बता दे कि शुरुआत में IRCC सिर्फ कनाडा में मौजूद विदेशी होम केयर वर्कर्स के आवेदन ही स्वीकार करेगा। कनाडा के बाहर से आवेदन करने वाले विदेशी होम केयर वर्कर्स को बाद में अप्लाई करने की तारीख बताई जाएगी।