Skip to content

Punjab News: पंजाब में नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकार इस एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। आए दिन गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों सीएम मान द्वारा नशा तस्करों को वार्निंग भी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इसी को लेकर अब खबर सामने आ रही है। खबर है कि अबोहर में नशा तस्कर बोहड़ सिंह के घर पर कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी और उसका बेटा इस समय जेल में बंद है।

Punjab News: पंजाब में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर

नशा तस्करी के 21 मामले दर्ज

बताया जा है ही कि ये कार्रवाई सीएम मान और डीआईजी के आदेश पर अबोहर के सीड फार्म में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्कर बोहड़ सिंह पर नशा तस्करी के 21 मामले दर्ज है। परिवार के लोग नशा बेचने के साथ खुद भी नशा करते थे।

Watch on Daily Samvad