Punjab News: जत्थेदार साहिबान को अनौपचारिक तरीके से हटाना अकालियों की बदले की भावना वाली कार्रवाई- मुख्यमंत्री

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज अकाली नेतृत्व द्वारा बदले की भावना से जत्थेदार साहिबान को अनौपचारिक तरीके से हटाने की कड़ी निंदा की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जत्थेदार साहिब को अनौपचारिक रूप से हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि अब राजनीति धार्मिक नेताओं का चयन कर रही है। उन्होंने कहा कि अकालियों ने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होकर संगतों की उपस्थिति में अपने पापों के लिए माफी मांगने का ढोंग रचा था।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली नेतृत्व को उनके अक्षम्य गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद जत्थेदार साहिबान को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदले की भावना से अकाली नेतृत्व जत्थेदारों को हटा रहा है, जो कि अनुचित और अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इससे पूरे सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है और इसलिए वे उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जनता द्वारा खारिज किए गए नेताओं की जेब से जत्थेदार साहिब को चुनने और हटाने की यह प्रवृत्ति दुखद स्थिति को दर्शाती है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *