Skip to content

ED Office Protest: पुलिस हिरासत में पूर्व सीएम, जाने क्या है पूरा मामला

ED Office Protest: पुलिस हिरासत में पूर्व सीएम, जाने क्या है पूरा मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। ED Office Protest: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

वहीं उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कई कांग्रेस विधायकों को भी पुलिस उठा ले गई। ये सभी गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे।

थाने में कुछ देर बैठाने के बाद छोड़ दिया

हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन्हें वैन से सेक्टर-3 के थाने ले गई। हालांकि, थाने में कुछ देर बैठाने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इनके साथ कांग्रेस की कई महिला नेता और कार्यकर्ता भी थे।

वैन में बैठाकर थाने ले जाती पुलिस

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस के शीर्ष नेता चंडीगढ़ में प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर ED की कार्रवाई को लेकर रोष जताया। वहीं, केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।