Skip to content

Fire News: तीन मंजिला मकान में लगी भयानक आग, जिंदा जली मां-बेटी की मौत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, झारखंड। Fire News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि तीन मंजिला मकान में भयानक आग लग गई है जिसमें मां-बेटी की जलकर मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के गिरिडीह (Jharkhand) में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। यहां तीन मंजिला मकान के पहले तल्ले पर खुशी मार्ट नामक कपड़े की दुकान थी।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से सबसे पहले दुकान में आग लगी, जिसने धीरे-धीरे ऊपर बढ़ते हुए पूरी बिल्डिंग में आग लग गई। घटना पचंबा थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी मोहल्ला में हुई। वहीं आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

मृतकों में सीताराम डालमिया की बहू संगीता डालमिया (45) और पोती खुशी डालमिया (21) शामिल है। वहीं इस घटना में चार लोगों को सीताराम डालमिया, उनकी पत्नी किरण डालमिया, बेटा दिनेश डालमिया और पोता रिशु डालमिया को सुरक्षित बचा लिया गया।