Skip to content

Haryana News: SP का बड़ा एक्शन, SHO को किया लाइन हाजिर; जाने क्या है मामला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पानीपत। Haryana News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लापरवाही बरतने के कारण SHO पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा ( Haryana ) के पानीपत में सिटी थाना के SHO अनिल हुड्‌डा को काम में लापरवाही बरतने, SP के आदेशों की अनदेखी करने और फरियादियों की शिकायतों पर कार्रवाई न करने के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी जगह पर थाने के ही सब इंस्पेक्टर कुलदीप को SHO का कार्यभार सौंपा गया है। अनिल हुड्‌डा ने लगभग 4 महीने तक सिटी थाना SHO के तौर पर कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान लगातार शिकायतें SP तक पहुंचती रहीं। आगाह करने के बावजूद जब अनिल ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो कार्रवाई की गई।