Skip to content

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में नए आपराधिक कानूनों को अक्षरशः लागू करने के लिए प्रतिबद्ध

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में नए आपराधिक कानूनों को अक्षरशः लागू करने के लिए प्रतिबद्ध
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) सरकार प्रदेश में नए आपराधिक कानूनों को अक्षरशः लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने विभिन्न लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

नायब सैनी ने कहा कि इन नए कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के क्रियान्वयन से न्याय प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे समस्त देश में आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और छेड़छाड़-रहित न्याय प्रदान करना सुनिश्चित होगा।