Skip to content

Sex Racket Busted: होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, रोहतक। Sex Racket Busted: होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है वहां से पुलिस ने एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में पुलिस ने दिल्ली बाईपास पर स्थित कुछ होटलों पर अचानक छापेमारी की, जिससे वहां चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ।

युवती और दो युवक गिरफ्तार

इस कार्रवाई में एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर देह व्यापार में शामिल होने का आरोप है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली बाईपास के होटलों में देह व्यापार चल रहा है।

फर्जी ग्राहक भेजकर स्थिति की पुष्टि

जिसके बाद पुलिस टीम ने होटलों में फर्जी ग्राहक भेजकर स्थिति की पुष्टि की। इसके बाद, थाना अर्बन एस्टेट और महिला पुलिस की टीमों ने एक साथ अलग-अलग होटलों पर छापेमारी की।

Sex Racket Busted
Sex Racket Busted

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने दो युवतियों को भी मुक्त कराया, जिनसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जा रहा था। मुक्त कराई गई युवतियों के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए हैं। वहीं होटल मालिक मौके से फरार है।