Skip to content

Weather Update: पंजाब में हीटवेव समेत 17 राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: पंजाब (Punjab) में हीटवेव (Heatwave Alert) समेत मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार सहित 17 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं, राजस्थान में धूलभरी आंधी की चेतावनी है। असर दिल्ली तक देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

राजस्थान (Rajasthan) में शनिवार को बिजली-आंधी से 2 लोगों की मौत हो गई है। बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। वहीं, सिरोही में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के चलते पेड़ गिरने से एक महिला की जान चली गई।

Weather Update
Weather Update

24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में अगले 24 घंटे तक 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। बिहार में आज पटना समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। MP के 24 जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता घटने के बाद तेज गर्मी का असर शुरू होगा। 15 अप्रैल के बाद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है।