Skip to content

Electricity Bills: लोगों को बड़ा झटका, मई-जून में बढ़ेंगे बिल, 10% तक महंगी हो सकती है बिजली

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Electricity Bills: इस साल बीते वर्ष के मुकाबले ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। इसका अनुमान मई महीने में पड़ रही भीषण गर्मी से ही लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसी गर्मी के बीच लोगों को बिजली का बड़ा झटका लगने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी के साथ दिल्ली ( Delhi ) के लोगों पर एक और मार पड़ने जा रही है—बिजली के बिलों में बढ़ोतरी की मार।

बिजली बिल चुकाना पड़ सकता

बताया जा रहा है कि राजधानी में रहने वाले लाखों लोगों को मई और जून के महीनों में 7 से 10 प्रतिशत तक ज्यादा बिजली बिल चुकाना पड़ सकता है। इसका कारण है बिजली कंपनियों द्वारा बिजली खरीद समायोजन लागत (PPAC) में किया गया संशोधन। PPAC यानी Power Purchase Adjustment Cost, वह लागत होती है जो बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमतों में बदलाव के कारण बदलती रहती है। बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) इस बढ़ी हुई लागत को उपभोक्ताओं से वसूलती हैं।

पीपीएसी लागू करने की अनुमति

बता दे कि दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने हाल ही में तीनों प्रमुख डिस्कॉम—बीआरपीएल, बीवाईपीएल और टाटा पावर (डीडीएल)—को मई-जून 2024 के लिए संशोधित पीपीएसी लागू करने की अनुमति दी है।