Haryana News: मानसून सीजन से पहले सरकार ने उठाया अहम कदम, होगा बड़ा फायदा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद हरियाणा Haryana News:
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा (
Sumita Mishra
) ने कहा कि राज्य सरकार ने मानसून सीजन से पहले बाढ़ राहत उपाय करने के लिए सभी उपायुक्तों और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 1.49 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि कुल राशि में से 99 लाख रुपये सभी उपायुक्तों को ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की तैयारियों के लिए जारी कर दिए गए हैं। इन निधियों का उपयोग जल निकासी, भोजन और वस्त्र वितरण तथा चारा आपूर्ति इत्यादि के लिए किया जाएगा।