Skip to content

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह ने नए बिजली सब स्टेशन का किया उद्घाटन

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह ने नए बिजली सब स्टेशन का किया उद्घाटन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरुग्राम। Haryana News: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम ( Gurugram ) के वाटिका सिटी क्षेत्र में 33 केवी के नवीन बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों को निर्बाध, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इस दिशा में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, वितरण तंत्र को आधुनिक बनाने, ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ाने और स्मार्ट मीटरिंग को बढ़ावा देने के लिए भी अनेक कदम उठाए गए हैं।