pm modi in adampur[/caption]
पीएम मोदी ने कहा, मैं शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं
पीएम मोदी ने कहा, आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आनेवाली पीढ़ियों की नई प्रेरणा बन गए हैं। मैं वीरों की इस धरती से आज एयरफोर्स, नेवी और आर्मी के सभी जाबांजो, बीएसएफ के अपने शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं।' उन्होंने कहा, 'आपके पराक्रम की वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा। हर भारतीय की प्रार्थना आप सभी के साथ रही। आज हर देशवासी अपने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, उनका ऋणी है।' पीएम मोदी ने कहा, आप सभी ने कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा हो जाता है। आप लोगों ने इतिहास रच दिया है। सुबह-सुबह आपके बीच आपके दर्शन करने आया हूं। जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैें तो धरती धन्य हो जाती है। जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है तो जीवन धन्य हो जाता है। इसीलिए मैं सुबह आपके दर्शन करने यहां पहुंचा। आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे। [caption id="attachment_71265" align="aligncenter" width="800"]
pm modi in adampur[/caption]
हमारे जवान दुश्मन की दीवारों को गिरा देते़
पीएम मोदी ने कहा, जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं तो दुश्मनों के कलेजे कांप जाते हैं। हमारे जवान दुश्मन की दीवारों को गिरा देते हैं। जब रात के अंधेरे में भी हम सूरज उगा देते हैं, तो दुश्मन को भारत माता दी जय दिखाई देता है। जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल धमकी की हवा निकाल देते हैं तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है- भारत माता की जय।आतंकवादियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया
पीएम मोदी ने कहा कि ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं, ये भारत की नीति-नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोविंद की भी धरती है। गुरु गोविंद सिंह जी ने कहा था कि "सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तब गोविंद सिंह नाम कहाऊं"। पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर छीना गया तो हमने आतंकवादियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया। उन्होंने कहा, 'वो कायरों की तरह छिपकर आए, लेकिन भूल गए कि जिन्हें ललकारा है, वो हिंद की सेना है। आपने उन्हें सामने से हमलाकर मारा, आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। 9 आतंकी ठिकाने बर्बाद हुए, 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई। आतंक के आकाओं को समझ में आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा- तबाही।' [caption id="attachment_71264" align="aligncenter" width="800"]
pm modi in adampur[/caption]
दुश्मन के नापाक इरादों और दुस्साहस की हार हुई
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य पाकिस्तान के भीतर टेरर और टेररिस्ट को हिट करने का था, लेकिन पाकिस्तान ने अपने यात्री विमानों को सामने करके जो साजिश रची, मैं कल्पना कर सकता हूं कि वो पल कितना कठिन होगा, जब सिविलयन एयरक्राफ्ट दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि गर्व है कि आपने बहुत सावधानी और सतर्कता से सिविलियन एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचाए बिना कमाल करके दिखाया और उसका जवाब दे दिया। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी अपने लक्ष्यों पर बिल्कुल खरे उतरे हैं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और उनके एयरबेस ही तबाह नहीं हुए, बल्कि उनके नापाक इरादे और उनके दुस्साहस दोनों की हार हुई।
[caption id="attachment_71215" align="aligncenter" width="800"]
PM Narendra Modi[/caption]
जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी
मोदी ने कहा, यह जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है। भारत माता दी जय सिर्फ उद्घोष नहीं है। यह हर उस सैनिक की शपथ है, जो मां भारती की मान मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है। यह देश के हर उस नागरिक की आवाज है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है। यह आवाज मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी।नाकाम-नापाक इरादे हर बार नाकाम हुए
पीएम मोदी ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयरबेस के साथ-साथ हमारे अनेक एयरबेस पर हमला करने की कई बार कोशिश की, बार-बार टारगेट किया, लेकिन पाक नाकाम-नापाक इरादे हर बार नाकाम हुए।'ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है
पीएम बोले, पाकिस्तान के ड्रोन, उसके यूएवी, एयरक्राफ्ट, मिसाइलें हमारे सशक्त एयरडिफेंस के सामने ढेर हो गए। मैं देश के सभी एयरबेस से जुड़ी लीडरशिप, एयरवारियर की हृदय से सराहना करता हूं। आपने वाकई बहुत शानदार काम किया है। उन्होंने कहा, आतंक के विरुद्ध भारत की लक्ष्मण रेखा एकदम स्पष्ट है कि अब टेरर अटैक हुआ तो भारत देगा और पक्का जवाब देगा। सर्जिकल स्ट्राइक में देखा, एयरस्ट्राइक में देखा और अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है। कल भी कहा था कि भारत में अब तीन सूत्र तय कर दिए हैं। दुनिया भी भारत की नई व्यवस्था को समझते हुए आगे बढ़ रही है।- पहला: भारत पर आतंकी हमला हुआ तो अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर, अपने समय पर जवाब देंगे।
- दूसरा: कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा।
- तीसरा: हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।
Competition to make a film on Operation Sindoor[/caption]