Punjab News: डॉ. जगदीप सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर किया गया नियुक्त
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाबी यूनिवर्सिटी (Punjabi University) के नव-नियुक्त वाइस चांसलर डॉ. जगदीप सिंह को बधाई दी। एक संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. जगदीप सिंह के योग्य, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में यूनिवर्सिटी शैक्षणिक क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगी।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी सामान्य रूप से पंजाब और विशेष रूप से मालवा क्षेत्र का गौरव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. जगदीप सिंह संस्था की पुरानी शान बहाल करेंगे। भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने कहा कि नए वाइस चांसलर की नियुक्ति यूनिवर्सिटी के लिए अभूतपूर्व विकास के नए युग की शुरुआत है।