Skip to content

Punjab News: जालंधर के होटल में लड़की के साथ गैंगरेप, दो लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: Ludhiana Woman Alleges Gangrape In Jalandhar Hotel - जालंधर में एक लड़की से होटल में गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की लुधियाना (Ludhiana) की रहने वाली है। जिसे जालंधर (Jalandhar) के पास एक होटल में लाकर गैंगरेप किया गया। लड़की ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) के टिब्बा थाने की पुलिस थाने में इसकी शिकायत की गई है, जिससे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती उसकी गली में रहने वाली निशा के भाई राहुल से हो गई थी। [caption id="attachment_71452" align="aligncenter" width="800"] Police Station Tibba Ludhiana Police Station Tibba Ludhiana[/caption]

जबरन शारीरिक संबंध बनाए

पीड़िता के मुताबिक राहुल अक्सर उससे फोन पर बात करता था। अगस्त 2024 में राहुल अपनी बहन के घर आया था। एक रात उसने लड़की को घर के सामने खेतों में बुलाया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आगे बताया कि 1 मार्च 2025 को राहुल ने उसे दोबारा मिलने के लिए बुलाया। वह बस्ती जोधेवाल चौक पर उससे मिलने गई, जहां राहुल अपने मोटरसाइकिल पर आया और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति सुनील भी था। दोनों आरोपी उसे जालंधर के पास स्थित एक होटल में ले गए। वहां दोनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने जांच शुरू की

थाना टिब्बा की पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।