Skip to content

Punjab News: पाकिस्तान ने 20 दिन बाद छोड़ा BSF जवान, गलती से बॉर्डर पार करने पर पाक रेंजर्स ने पकड़ा था

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पाकिस्तान ने भारत के BSF जवान को छोड़ दिया है। BSF ने इस बात की पुष्टि की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के BSF जवान पूर्णम कुमार साहू को छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी BSF ने दी है। बता दे कि साहू 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान चले गए थे। तब से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे।

20 दिनों के बाद लौटे भारत

20 दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में रहने के बाद साहू अब भारत लौट आए है। बताया जा रहा है कि साहू BSF अधिकारियों के साथ मेडिकल के लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी और फिर उन्हें घर जाने दिया जाएगा।